Avatar of admin

by

बीडीए की दो नई स्कीम इसी हफ्ते

May 18, 2011 in Ahmedabad

भोपाल। आम आदमी को वाजिब कीमतों में मकान और फ्लैट मुहैया कराने के लिए भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) इस हफ्ते दो स्कीम लॉन्च करने जा रहा है। इन स्कीमों के तहत करीब 300 मकान व फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बुधवार से बुकिंग शुरू होगी। हालांकि दोनों योजनाओं की बुकिंग का तरीका अलग-अलग रहेगा।

159 एमआईजी फ्लैट योजना के लिए बुकिंग, पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी, जबकि वेदवती प्रीमियम आवासीय योजना के लिए लॉटरी के जरिए बुकिंग होगी। बीडीए करीब दो साल में निर्माण कार्य पूरा कर बुकिंग कराने वालों को मकान व फ्लैट के पजेशन देगा।

बीडीए, कटारा हिल्स में स्थित करीब 48 एकड़ जमीन पर निर्माणाधीन साइट में एमआईजी फ्लैट की योजना लॉन्च करेगा। यहां 159 फ्लैटों की बुकिंग 18 मई से शुरू होगी। इनकी कीमत 14 लाख 42 हजार रुपए से लेकर 14 लाख 72 हजार रुपए रखी गई है।

इसी साइट पर बीडीए की 42 डुप्लेक्स, 21 एलआईजी फ्लैट और 34 ईडब्ल्यूएस फ्लैट की भी बुकिंग बुधवार से पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। अमरावत खुर्द में बीडीए वेदवती प्रीमियम आवासीय योजना के तहत 43 एचआईजी श्रेणी के डुप्लेक्स मकानों का निर्माण शुरू करेगा। इनकी बुकिंग के लिए बीडीए ने 18 मई से चार जून तक की तारीख तय की है।

बीडीए ने इनकी कीमत करीब 37 लाख 63 हजार रुपए रखी है।

http://www.bhaskar.com/article/MP-BPL-bdic-this-weeks-two-new-schemes-2105656.html

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>